सर्बिया की एक वृद्ध महिला ने अपने पति से उत्तराधिकार में मिले लगभग सात लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान में दे दिए हैं। मारिजा जेलाटिक (86) पूर्वी सर्बिया के पहाड़ी इलाके में एक मिट्टी की झोपड़ी में अकेली रहती हैं। पांच साल पहले उन्हें पता चला कि अरसे से उनसे अलग रह रहे उनके पति का ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया है।
2011 में मारिजा ने अपने एक पड़ोसी से इस बारे में और पता लगाने को कहा और पिछले साल उन्हें उस रकम के बारे में पता चला जो उनके पति अपने पीछे छोड़ गए थे।
मारिजा ने सर्बिया में बी-92 वेबसाइट को बताया, "मुझे धन नहीं चाहिए। मेरे लिए ब्रेड, पानी और लकड़ी ही काफी है, ताकि में सर्दियों में गर्म रह सकूं।" उन्होंने कहा, "जहां मैं जल्द जा रही हूं वहां मुझे धन की जरूरत नहीं है, इसलिए मैंने इसे दान कर दिया। उन्हें इसकी मुझसे ज्यादा जरूरत है।"