फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: तस्वीर एक मामूली से आलू की, लेकिन कीमत सात करोड़ रुपए

Tue, 26 Jan 2016 06:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शौक किसी चीज को कितना कीमती बना सकता है, ये इसी से पता चलता है कि एक व्यापारी ने एक सामान्य आलू की तस्वीर को सात करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


एक मशहूर फोटोग्राफर ने काले बैकग्राउंड के साथ खींची आयरिश आलू की अपनी एक तस्वीर 10 लाख पाउंड (करीब सात करोड़ रुपये) में बेची है।

इसे एक यूरोपीय व्यापारी ने खरीदा है। फोटोग्राफर केविन एबोस्क (46) ने बताया कि  हमने (केविन और व्यापारी) दो गिलास वाइन पी और उसने तस्वीर को देखकर कहा, मुझे तस्वीर पसंद आई। इसके बाद हमने दो गिलास वाइन और पी। उसने कहा, ‘मुझे वो चाहिए।’
Trending Videos
विज्ञापन

वाइन पीते-पीते किया सौदा

वाइन पीते हुए हमने सौदा किया और दो हफ्तों के बाद हमने कीमत तय की। संडे टाइम्स को इस सौदे के बारे में बताते हुए केविन ने बताया कि उसके पास आयरिश आलू की तीन तस्वीरें थीं। जिसमें से एक उसने सर्बिया के म्यूजियम को दान की।

एक उसके निजी संग्रह में है और एक उसने इस बेनाम यूरोपीय व्यापारी को बेची है। यह पहली बार नहीं है कि उसकी कोई तस्वीर इतनी महंगी बिकी हुई हो।

केविन के पोर्टफोलियो में इस तस्वीर के अलावा मलाला युसुफजई, हॉलीवुड फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पिलबर्ग, फेसबुक की शेरिल सैंडबर्ग और माइकल पेन की फोटो भी शामिल है। इन तस्वीरों की सामान्य कीमत करीब दो लाख पाउंड के करीब है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें