मैक्सिको में मादक पदार्थ से संबंधित उत्तरी शहर जुआरेज में गोलीबारी की तीन घटनाओं में रविवार को 14 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एक हमला शहर के दक्षिणी हिस्से में हुआ, जहां मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच फुटबॉल विश्व कप का मैच देख रहे आठ लोगों पर बंदूकधारियों ने गोलियां चला दी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, पास के ही एक इलाके में एक सैलून में फुटबॉल का मैच देख रहे पांच लोगों की एक समूह ने हत्या कर दी। इससे पहले तड़के शहर के बाहरी इलाके में एक पार्टी से तीन अन्य लोगों को ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि शहर में जून में अभी तक 128 लोगों की हत्या हुई है।