फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको : फुटबॉल मैच के दौरान गोलाबारी में 14 लोगों की मौत

Mon, 25 Jun 2018 06:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सिको में मादक पदार्थ से संबंधित उत्तरी शहर जुआरेज में गोलीबारी की तीन घटनाओं में रविवार को 14 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एक हमला शहर के दक्षिणी हिस्से में हुआ, जहां मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच फुटबॉल विश्व कप का मैच देख रहे आठ लोगों पर बंदूकधारियों ने गोलियां चला दी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, पास के ही एक इलाके में एक सैलून में फुटबॉल का मैच देख रहे पांच लोगों की एक समूह ने हत्या कर दी। इससे पहले तड़के शहर के बाहरी इलाके में एक पार्टी से तीन अन्य लोगों को ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि शहर में जून में अभी तक 128 लोगों की हत्या हुई है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें