जर्मनी की संसद में भारतीय मूल के पूर्व सांसद सेबेस्तियन इडाथी को तीन साल के लिए उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने संसद में चाइल्ड पॉर्न मूवी और पॉर्न के चित्र डाउनलोड करके देखा है।
45 वर्षीय इडाथी ने पिछले साल जर्मनी के नीचले सदन से इस्तीफा दे दिया था। सरकारी वकील के मुताबिक उसका नाम अश्लील बाल सामग्री उपलब्ध कराने वाली कनाडा की एक कंपनी के जर्मन ग्राहकों की सूची में पाया गया।
यह सूची जर्मनी की खुफिया सेवा को मिली थी। इस सूची में लगभग 300 लोग और भी शामिल थे। सांसद को पार्टी से पूर्णतया निकाले जाने की बात की जा रही थी, लेकिन सांसद के खिलाफ गठित आयोग एपीसीडी ने कहा कि उसने पार्टी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है इसलिए उसे पूर्णतया निष्कासित नहीं किया जा सकता।
सांसद ने माना आरोप सही
एसपीडी के महासचिव यास्मिन फाहिमी ने कहा कि पार्टी के संघीय कार्यकारी अधिकारी आयोग द्वारा दिए गए फैसले की समीक्षा करेंगे हलांकि इडाथी, ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
इडाथी को नवंबर 2013 में ही इस मामले में आरोपित किया गया था जब वो संसद के ऑफिस के लैपटॉप पर चाइल्ड पॉर्न देख रहे थे। जिसके बाद उन्हें 5 हजार यूरो अर्थ दण्ड भी देना पड़ा था।
इडाथी हर बार इस आरोप से मुकरते रहे हैं लेकिन गत दिनों उन्होंने पहली बार ये माना कि आरोप जो उन पर लगाए गए हैं वो सत्य हैं। एपीसीडी ने कहा कि इडाथी पर जो आरोप साबित हुए हैं वो पार्टी के नियमों के खिलाफ है।
मुझे अपनी गलती पर खेद
आयोग ने ये भी कहा कि उन्हें सांसद के खिलाफ बड़े सबूत नहीं मिले जिसके आधार पर उसे हमेशा के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। सुनवाई के दौरान इडॉथी ने यह भी कहा कि मैंने गलती की है और मैं इसके लिए खेद जताता हूं।
इडाथी अपने पार्टी के उभरते सितारे थे लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद उनका राजनैतिक जीवन गर्त में चला गया। चार दिन पहले ही अभियोजकों ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में शामिल होने के पर शक के आधार पर उनके घर और दफ्तर पर छापेमारी की कार्यवाही की थी।