फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के शिकार हुए 450 बच्चे छुडाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सिको में पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक अनाथालय से 450 से ज्यादा बच्चों को छुडाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन बच्चों का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया और उन्हें भीख मांगने पर मजबूर किया गया था।

मामला मिचोआखान राज्य के जमोरा इलाके का है। हाउस ऑफ द बिग फैमिली नाम के अनाथालय के मालिक और आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कहा जा रहा है कि पीडितों को कैद में रखा गया था, उनका यौन और मानसिक शोषण हुआ और उन्हें ऐसा भोजन दिया जाता था जो इंसान के खाने लायक नहीं होता।

सरकार ने कहा है कि इस अनाथालय में 278 लडके, 174 लडकियां और तीन साल से कम उम्र के छह बच्चे रहते थे।

इनके अलावा इस संस्था से 40 साल की उम्र तक के 138 वयस्कों को भी छुडाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें