उत्तरी इराक़ में इस्लामी चरमपंथियों के क़ाराक़ोश शहर पर क़ब्ज़े की ख़बर है। यह इस इलाक़े में सबसे बड़ा ईसाई शहर है।
ईसाई नेताओं ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट ग्रुप के चरमपंथियों (पूर्व में आईएसआईएस) ने क़ुर्द पशमर्गा सैनिकों से शहर पर क़ब्ज़ा छीन लिया है और सैनिकों को पीछे हटना पड़ा।
सुन्नी जिहादियों के कई और शहरों-क़स्बों पर भी क़ब्ज़े की ख़बरें हैं। एक स्थानीय आर्कबिशप ने फ़्रांसीसी समाचार एजेंसी को बताया कि हज़ारों लोग ख़ौफ़ में घर छोड़कर भाग रहे हैं।
यह कार्रवाई उत्तरी इराक़ में इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों की ताज़ा बढ़त है। इससे पहले उन्होंने मोसुल पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
बताया जा रहा है कि घटना को लेकर ईसाईयों में काफी खौफ है। बच्चे और महिलाएं डरे हुए हैं तो पुरुष अनहोनी की आशंका से अपने परिवार को सुरक्षित यहां से ले जाने के प्रयास कर रहे हैं।