घर में पालतू जानवार पालने का शौक भी जानलेवा साबित हो सकता है। कनाडा में 68 वर्षीय एक आदमी की उसकी पालतू बिल्ली के काटने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बिल्ली ने उसके शरीर के जिस हिस्से में काटा था वहां पर सड़न शुरु हो गई थी जिससे उसके रक्त में विषाणु प्रवेश कर गया था। इस आदमी का अभी तक नाम नहीं पता चल पाया है।
डॉक्टरों के मुताबिक बीते हफ्ते यह आदमी कमजोरी और पेट में दर्द के चलते टोरंटो के जनरल अस्पताल में भर्ती हुआ था। इस दौरान इस इंसान का वजन भी 11 किलो कम हो गया था। शुरुआती लक्षणों से ये लग रहा था कि इस इंसान का खून संक्रमित हो गया है लेकिन बाद में जांच से पता चला कि उस इंसान के दिल के पास उसकी महाधमनी 4 इंच बढ़ गयी है।