फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकडों अप्रवासियों के डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीका और मध्य-पूर्व से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे सैकडों लोगों के एक नाव डूबने की वजह से मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन


ये हादसा पिछेल गुरुवार को माल्टा के करीब हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के अनुसार इस नाव में सवार 500 लोग इटली में प्रवेश करने की कोशिश में थे।

इस हादसे में बचे दो लोगों ने बताया कि मानव तस्करों ने जानबूझ कर नाव डूबा दी क्योंकि लोगों ने बीच समंदर में छोटी नाव में स्थानातंरित होने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


माल्टा के अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एक अलग मामले में लीबिया की जलसेना ने कहा है कि उनके देश के समुद्री तट के करीब अफ्रीकी अप्रवासियों से भरी नाव डूब गई है। इस नाव पर 250 लोग सवार थे।
Trending Videos
विज्ञापन

एक महीने में डूबी चौथी नाव

लीबियाई जलसेना के प्रवक्ता अयूब कासिम ने कहा है कि तजूरा शहर के पास इस नाव पर सवार 36 लोगों को बचा लिया गया है। कासिम ने संवाददाताओं को बताया, "समुद्र में कई लाशें तैर रही हैं।"

लीबिया में राजनीतिक अस्थिरता के चलते वहां से अप्रवासन करने वालों की तादाद में इस वर्ष काफी इजाफा हुआ है।

देश की जलसेना और कोस्टगार्ड के पास संसाधनों की कमी है और वे अक्सर अपने काम के लिए मछुआरों से नौकाएं उधार लेते हैं।

बीते एक महीने में लीबिया से अप्रवासन करने की कोशिश कर रहे लोगों से लदी ये चौथी नाव डूबी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें