फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली: बंधक भारतीयों को खाने को मिला दाल-चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
माली की राजधानी बमाको में हमले के बाद वहां फंसे सभी 20 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें होटल से दूर एक बास्केटबॉल स्टेडियम में ठहराया गया है। यह कहना है बाली में एक होटल चलाने वाले हरियाणा मूल के नवीन कुमार का। बीबीसी संवादाता विनीत खरे ने कुछ देर पहले उनसे बातचीत की।
विज्ञापन


ये वारदात सुबह करीब सात बजे हुई है। हमलावरों ने होटल के गेट के बाहर खड़े गार्डों पर भी गोलियां चलाई हैं। अब कोई गोलीबारी नहीं हो रही है। अपने सारे भारतीय सुरक्षित हैं। उन लोगों को एक बास्केटबॉल के एक स्टेडियम में रखा गया है।

अभी कुछ देर पहले हम उन्हें दाल-चावल देकर आए हैं। होटल (रेडिसन ब्लू) अभी बंद है। उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अब उनसे पूछताछ हो रही है, ज़्यादा लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम उन्हें खाने के लिए कुछ दाल-भात देकर आए'

हमारा होटल, अन्नपूर्णा, रेडिसन ब्लू से सौ मीटर की दूरी पर है। वैसे यहां सुबह शांत होती है, बाज़ार 10 बजे के बाद ही खुलता है। सुबह सेना की बहुत सारी गाड़ियां गईं तो लगा कुछ गड़बड़ है फिर गोलीबारी की आवाज़ आने लगी। उसके बाद लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और फिर अलर्ट भी जारी कर दिया गया।

होटल में मौजूद भारतीयों के अपार्टमेंट मुख्य इमारत से हटकर थे। वह पूरा उनके लिए ले लिया गया है जिसमें सिर्फ़ भारतीय ही रहते हैं। गोलीबारी की आवाज़ के बाद उन्होंने इमारत को अंदर से बंद कर दिया था। इसलिए वह पूरी तरह सुरक्षित थे। अभी हम उन्हें खाने के लिए कुछ दाल-भात देकर आए हैं और कुछ बिस्किट आदि देकर आए हैं, फिर दाल-भात ले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें