फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव ने ठुकराया भारत का गिफ्ट, कहा- अपना हेलिकॉप्टर वापस ले जाओ

Wed, 04 Apr 2018 10:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मालदीव और भारत के बीच संबंध बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालदीव ने भारत सरकार की तरफ से गिफ्ट में मिले दो नौसेना हेलिकॉप्टरों में से एक को वापस ले जाने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हम अब्दुल्ला यामीन सरकार से बात कर रहे हैं लेकिन मालदीव सरकार के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मालदीव भारत से डॉर्नियर मैरिटाइम सर्विलान्स एयरक्राप्ट चाहता है।

विज्ञापन


जिस हेलिकॉप्टर को मालदीव लौटाना चाहता है वह अद्दू द्वीप पर ऑपरेट करता है। आपको बता दें कि मालदीव की इस मांग पर सवालिया निशान इसलिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि रविवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा ने मालदीव का दौरा किया है। 

सूत्रों का कहना है कि मालदीव लामू द्वीप पर ऑपरेट कर रहे दूसरे भारतीय हेलिकॉप्टर को भी वापस देने के बारे में सोच रहा है। लामू एक संवेदनशील जगह हैं जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यहां चीन एक बंदरगाह बना रहा है। 
विज्ञापन


चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने मालदीव में काफी निवेश किया है। भारत कई सालों से मालदीव को सैन्य सहायता दे रहा है। भारत ने मालदीव को ध्रुव गिफ्ट करने के साथ ही 6 पायलट और दर्जनों ग्राउंट स्टाफ भी दिया है। इसके अलावा 10 कोस्टल सर्विलांस रेडार सिस्टम (CSRS) विकसित करने में भारत मालदीव की मदद कर रहा है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें