मलेशियाई सरकार ने अपने लापता विमान को ढूंढने के लिए अब झाडफूंक करने वाले की मदद ली है। इब्राहिम मत जिन नाम के इस ओझा ने एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब हरकतें कीं जिसके वीडियो सोशल साइटों पर वायरल हो गए।
सोशल मीडिया में मलेशियाई सरकार के इस कदम की काफी आलोचना हो रही है। MH370 यही नाम था उस फ्लाइट का जो कुआलालंपुर से बीजिंग जाते वक्त रास्ते से ही लापता हो गई थी।
अभी तक इस विमान का कोई अता पता नहीं है। हालांकि चीन ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिससे आभास हो रहा है कि शायद विमान का मलबा समुद्र में है लेकिन इस खबर पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।
इंटरनेट पर मलेशियाई सरकार लोगों के निशाने पर है लेकिन उस पर इसका कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। मलेशिया की सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि विमान ढूंढने में जो भी मदद कर रहा है उसका स्वागत है।
विमान में 239 लोग सवार थे। कोई नहीं जानता कि उनका क्या हुआ। वो जिंदा हैं या मर गए। एक ओझा ने एयरपोर्ट पर तमाशा किया और सरकार ने उसे होने दिया। लोग कह रहे हैं कि चीन 10 सैटेलाइट से विमान ढूंढ रहा है और मलेशिया चुडैलों के डॉक्टर की मदद से।