खोज अभियान की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल एंगस ह्यूस्टन ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई जलपोत ने मंगलवार की दोपहर और शाम को फिर से "ब्लैक बॉक्स" से आते हुए सिगनल को पकड़ा है। उन्होंने कहा, इससे पहले सुने गए सिगनलों को विशेषज्ञों ने किसी 'खास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण' का बताया।
आठ मार्च को उड़ान संख्या एमएच370 कुआलालंपुर से बीजिंग जाने के दौरान लापता हो गया था। इसमें 239 लोग सवार थे। मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट डेटा के आधार पर वे मानते है कि विमान हिंद महासागर के दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
एयर चीफ मार्शल हॉस्टन ने कहा, "मेरा विश्वास है हम सही क्षेत्र में खोज कर रहे हैं। लेकिन हमें आश्वस्त होने के लिए कि यही विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का क्षेत्र है विमान के मलबों की तलाश है।"