फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बालिग हो गई मलाला, जैकी ने इस अंदाज में दिया 'ट्रिब्यूट'

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसफजई का 18वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जहां एक ओर दूसरे बच्चे केक, पेस्ट्री और कुछ गिफ्ट की ख्वाहिश रखते हैं वहीं मलाला ने कुछ अलग तरीके से इस दिन को मनाया। अपने बालिग जीवन के प्रवेश के पहले दिन मलाला ने सीरियाई लड़कियों के लिए एक नया स्कूल खोला है।
विज्ञापन

 
मलाला उस वक्त दुनिया की नजरों में आई थी जब उन्हें 2012 में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने की वजह से तालिबानी आतंकियो ने गोली मार दी। इस घटना के बाद से वह महिलाओं की शिक्षा का और मजबूती से समर्थन करने लगी। वह पाकिस्तान में नहीं बल्कि पूरे दुनिया में महिला शिक्षा की जोरदार वकालत करने के लिए जानी जाने लगी।
Trending Videos

200 लड़कियों को करेंगी शिक्षित

स्कूल खोले जाने को लेकर रायटर से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लेबनान 1.2 मिलियन सीरियाई शरणार्थियों और करीब 5 लाख स्कूली उम्र के छात्रों का घर है। उनमें से स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है।

उन्होंने कहा कि इस नए स्कूल के माध्यम से वह 14 से 18 साल के उम्र की 200 लड़कियों को शिक्षित करने काम करेंगी। उनके लिए मलाला फंड से पैसे दिए जाएंगे। उन्होंने एक संदेश देते हुए दुनियाभर के नेताओं से अपील किया कि वह बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा निवेश करें।

मलाला ने कहा, 'आज मेरे बालिग होने के पहले दिन के अवसर पर दुनियाभर के बच्चों की तरफ से मैं नेताओं से यह अपील करती हूं कि वह बुलेट के बजाय किताबों पर अपना निवेश करें।'
विज्ञापन

भगनानी ने इस तरह दिया 'ट्रिब्यूट'

मलाला के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी ने भी उनको एक वीडियो के माध्यम से 'ट्रिब्यूट' दिया है। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से अपने एक बचकाना पोस्ट और उसकी चौतरफा आलोचना को लेकर भी सफाई दी है।

देखिए वीडियो...


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें