फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ताकत दिखाने के लिए पैर के अंगूठे से लड़ते हैं कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में यूं तो कई एक अजीबो गरीब चीजें होती ही रहती हैं। लोगों को भी कुछ न कुछ खुराफातें करने का शौक चढ़ता ही रहता है। लेकिन हद तो तब हो जाती है जब ऐसी ही खुराफातें प्रतियोगिता का रूप ले लेती हैं।
विज्ञापन


जी हां, दुनिया में ऐसी कई चौंकाने वाली प्रतियोगिताएं होती हैं जिनका नाम सुन के भी आपको हंसी आ जाएगी लेकिन असल में वो जानलेवा तक साबित होती हैं। ऐसी ही एक प्रतियोगिता है 'टो फाइटिंग' यानी पैर के अंगूठे से कुश्ती लड़ना।

हड्डी तक टूटने का रहता है खतरा

सुनने में भले ही यह बहुत मजाकिया या मामूली लगता हो लेकिन यह इतना खतरनाक होता है कि कई बार पैर में मोंच आ जाती है। यहां तक कि पैर की हड्डी टूटने तक का खतरा रहता है।

ब्रिटेन के डर्बीशायर में सन 1976 में पहली बार खेली गई यह प्रतियोगिता विश्व स्तर की प्रतियोगिता है। जिसमें प्रतिभागी अपने बड़े बड़े पैर के अंगूठे के बल पर सामने वाले से कुश्ती लड़ते हैं और उसे हरा कर ही मानते हैं।
विज्ञापन

एक दूसरे के जूते उतारते हैं प्रतिभागी

यह गेम नंगे पांव खेला जाता है। सबसे पहले दोनो प्रतिभागी एक दूसरे के जूते उतारते हैं और फिर अपने पैर का अंगूठा एक दूसरे के अंगूठे में फंसाते हैं। तीन सेकेंड तक जो प्रतिभागी दूसरे का अंगूठा अपने में फंसा लेगया वो जीत जाता है।

इसमें तीन राउंड खेले जाते हैं और बेस्ट दो के आधार पर विजेता चुना जाता है। पहले दाएं पैर से खेला जाता है फिर बाएं से और जरूरत पड़ने पर फिर से दाएं से। 1997 में यह प्रतियोगिता आयोजित करने वाले लोगों ने तो इसे ओलंपिक्स तक में शामिल करने की सिफारिश की थी। हालांकि इस प्रस्ताव को नहीं माना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें