फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में भीषण चक्रवात की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में उठा भीषण तूफान हगुपिट तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है। इसके यहां शनिवार तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने तूफान के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन और नदियों में उफान आने की चेतावनी दी है। चेतावनी के कारण स्कूलों और सरकारी दफ्फरों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


हजारों लोग तटीय इलाकों को खाली कर सुरक्षित जगहों की ओर जा कर रहे हैं। स्थानीय लोग रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों का सामान जुटाने में लग गए हैं। राशन दुकानों और पेट्रोल स्टेशनों पर लंबी कतारें लगी हुई है।

कम खतरनाक
मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि फिलीपींस के ईस्टर्न समर प्रांत और टेक्लोबान में पहुंचने से पहले हगुपिट भीषण चक्रवात में बदल जाएगा। इस तूफान के कारण यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। टेक्लोबान में पिछले साल भी भयानक तूफान हेयान आया था जिसमें दस हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि हगुपिट के हेयान तूफ़ान से कम खतरनाक रहने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इस बात की भी संभावना जाहिर की जा रही है कि इससे एक मंजिला इमारत जितनी ऊंची लहरें उठेंगी।

जापान की ओर
फिलीपींस मौसम अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय समय के अनुसार 4 बजे तूफान ईस्टर्न समर से 500 किलोमीटर की दूरी पर था और 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक वक्त इसके दिशा बदल कर फिलीपींस की ओर बढ़ने की बजाय जापान की ओर जाने की संभावना बन रही थी।

पिछले साल नवंबर में आए हेयान तूफान को फिलीपींस का अब तक का सबसे भयानक तूफान माना जाता है। इसमें 7,000 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग विस्थापित हो गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें