फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार औरत बगदादी की बीवी नहीं: इराक

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक का कहना है कि लेबनान में हिरासत में ली गई महिला इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल बगदादी की पत्नी नहीं हैं।
विज्ञापन


लेबनानी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि सेना ने सीरिया के रास्ते लेबनान में फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसने की कोशिश करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम साजा अल दुलैमी है और उन्हें बगदादी की पत्नी बताया गया था। इराक का कहना है कि दुलैमी का संबंध चरमपंथियों के एक चर्चित परिवार से है लेकिन वे बगदादी की पत्नी नहीं हैं।
विज्ञापन


हालांकि अनाधिकारिक रूप से लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि लेबनान अभी भी यही मानता है कि हिरासत में ली गई महिला बगदादी की पत्नी ही है।

एक सूत्र ने बीबीसी को बताया कि उन्हें लगता है कि साजा, बगदादी की मौजूदा या पूर्व पत्नी हैं। इराक के गृह मंत्रालय का कहना है कि बगदादी की पत्नियों का नाम संभवतः असमा फवजी अल दुलैमी और इसरा महल अल-कैसी हैं।
विज्ञापन


सीरिया ने साजा अल दुलैमी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था लेकिन अल नुस्र फ्रंट के साथ मार्च में हुई कैदियों की अदला-बदली में उन्हें रिहा कर दिया गया था। इराकी गृह मंत्रालय के मुताबिक साजा अल दुलैमी के पिता अल नुस्र फ्रंट के सदस्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें