फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक-ईरान बॉर्डर पर भूकंप की तबाही, 207 को सुलाया मौत की नींद, 1,700 जख्मी

Mon, 13 Nov 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान-इराक बॉर्डर के नजदीक 7.2 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। टेलीग्राफ ने ईरानी टीवी न्यूज के हवाले से बताया, भूकंप की वजह से ईरान में 207 लोगों की मौत हो गई और 1,700 लोग घायल हुए हैं। वहीं इराक के अधिकारियों ने भूकंप से सुलेमानिया प्रांत में 6 लोगों के मरने और 150 लोगों के जख्मी होने की बात कही है।
विज्ञापन


पढ़ें: ईराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत

भूकंप से ईरान के कई शहर और आठ गांव प्रभावित हुए हैं। ईरानी टीवी के मुताबिक, भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र हलाब्जा से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में था।

भूकंप रविवार रात 9.18 मिनट पर आया जिसका केंद्र धरती से नीचे 15 मील गहराई में था। ईरान की ILNA न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप की वजह से ईरान के 14 प्रांत प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: क्यों टकरा रहे हैं शिया और सुन्नी मुसलमान?

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2012 में भी ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दो जबर्दस्त भूकंपों में करीब 250 लोग मारे गए और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यूएस जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई जबकि दूसरे की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। ये जानमाल का नुकसान ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में हुआ था।
विज्ञापन

  Iran earthquake toll rises to 207 dead, 1,700 injured: official (Source: AFP) — ANI (@ANI) November 13, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें