फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान प्रेमी ने मौत के पांच साल बाद कब्र खोद कर निकाला प्रेमिका का शव

Sat, 26 Aug 2017 09:10 PM IST
एजेंसी/ मास्को 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक 30 साल के युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका की कब्र खोदकर उसे ताबूत से निकालकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला मॉस्को के कुर्गन क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 30 साल के यूरी गोलोविन ने अपनी पूर्व प्रेमिका ओल्गा गिलेवा की मौत के पांच साल बाद उसकी कब्र को खोदा और उसके शव को जला दिया।
विज्ञापन


ऐसा करने के पीछे आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका की आत्मा उसे बहुत दिनों से उसे सता रही थी और उसे बुरे सपने आ रहे थे जिससे वो मानसिक रूप से परेशान था।

पढ़ें- कब्र से निकली महिला, तीन साल पहले हुई थी मौत, देखें तस्वीरें...

दावा किया जा रहा है कि आरोपी ओल्गा गिलेवा के शव को जलाने के लिए मॉस्को से लगभग 1,075 मील दूर मध्य रूस के कुर्गन क्षेत्र में मेन्शचीकोवो गांव गया जहां उसे दफनाया गया था। आरोपी ने बताया कि ओल्गा ने पांच साल पहले उससे रिश्ता तोड़ने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें