फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विमान के परिजनों ने मांगे दुर्घटना के ठोस सबूत

Thu, 27 Mar 2014 08:01 AM IST
जॉन सडवर्थ/बीबीसी न्यूज, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजिंग में तक़रीबन 300 परिवार बुधवार को मलेशियाई वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल के संग बैठक कर रहे हैं। चीनी अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझते हुए सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन


परिवार वाले विमान के अधिकारियों से तल्ख और कई बार अपमानजनक सवाल पूछ रहे थे। लापता विमान के सिग्नल के बारे में जटिल तकनीकी जानकारी के विश्लेषण से वो लोग संतुष्ट नजर आ रहे थे।

विमान में सवार कई यात्रियों के रिश्तेदार कह रहे थे कि वो लोग इस बात का भौतिक सबूत चाहते हैं कि विमान में सवार लोगों की मौत हो चुकी है। सवाल-जवाब के दौरान कई बार कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि पीड़ित परिवारों की देखरेख करने के लिए 700 कर्मचारी उपलब्ध हैं। यानी हर परिवार के लिए दो देखरेख कर्मी मौजूद है।

नए टुकड़े
मलेशिया के राजदूत को यह स्वीकार करना पड़ा कि यह वैश्विक आंकड़ा है। बीजिंग में पीड़ित परिवारों को भावानात्मक और व्यावहारिक मदद देने के लिए फिलहाल केवल 50 ऐसे देखरेख कर्मी मौजूद हैं। जबिक इन परिवारों की इस तरह की मदद की सख्त जरूरत है।

इससे पहले दिन में कुछ इस तरह के मलबे देखे जाने की ख़बर आई जिससे इस बात की संभावना हुई के ये विमान के टुकड़े हो सकते हैं। ये तस्वीरें फ्रांस के एक सैटलाइट के ज़रिये ली गई थीं। इस तरह के 122 टुकड़े समुद्र में तैरते पाए गए हैं।

मलेशिया एयरलाइंस का ये विमान कुआलालंपूर से बीजिंग उड़ान भर रहा था लेकिन उड़ान के घंटे भर बाद ही वो लापता हो गया। चंद दिनों पहले ही मलेशिया के प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें सवार किसी भी यात्री के जीवित रहने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें