फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया: 65 भारतीय नर्से तरस रही घर आने को

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक़ के बाद अब लीबिया की अंदरुनी लड़ाई में भारतीय फंस गए हैं. यहां कम से कम 65 भारतीय नर्सें और अन्य कर्मचारी घर वापसी को लेकर चिंतित हैं.
विज्ञापन


नॉन रेसीडेंट केरल अफ़ेयर्स के सीईओ पी सुदीप ने बीबीसी हिंदी को बताया, ''पिछले तीन दिनों में वापसी का इंतजार कर रहे लोगों के 120 फोन कॉल मिले हैं इनमें से 65 लोगों ने तुरंत वापसी की इच्छा जताई है।''

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा, ''मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद के लिए अपील की है,लेकिन मुख्य समस्या ये है कि त्रिपोली हवाईअड्डा बंद है और सबसे नज़दीक हवाईअड्डा 15 किमी दूर मिटिगा में है,हमने विशेष उड़ानों से उन्हें वापस लाने की अपील की है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


लीबिया में फंसी इन नर्सों के हॉस्टल और अल ख़ादर अस्पताल के बीच मे लड़ाई चल रही है।

गद्दाफ़ी के सत्ता से बेदखल होने के साथ ही लीबिया में अंदरुनी संघर्ष शुरू हो गया था। पूरे देश में स्थानीय लड़ाके सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में सरकारी सुरक्षा बलों और लड़ाकों में गोलीबारी हो रही है।

ओमान चांडी ने बताया कि त्रिपोली स्वास्थ्य केंद्र में ही 350 भारतीय नर्सें और अन्य कर्मचारी काम कर रहे हैं। बेनगाज़ी और त्रिपोली के बीच क़रीब 1500 भारतीय काम कर रहे हैं।पिछले महीने इराक के तिकरित से 32 भारतीय नर्सों को वापस लाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें