फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया की अंतरिम सरकार ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल थानी के नेतृत्व वाली लीबिया की अंतरिम सरकार ने अपना इस्तीफा निर्वाचित संसद को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अंतरिम सरकार कहा कि इस कदम का मक़सद नई सरकार बनाने का रास्ता साफ करना है, ताकि एक ऐसी सरकार बनाई जा सके जो लीबियाई समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हो।
विज्ञापन


राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण के लिए विभिन्न गुटों के बीच जारी संघर्ष के कारण लीबियाई संसद को पूर्वी शहर तॉबरुक ले जाना पड़ा है।

वहीं इस्लामी चरमपंथी गुटों ने त्रिपोली में प्रतिद्वंद्वी संसद गठित की है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद ने त्रिपोली और बेनगाजी जैसे शहरों में संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताते हुए इस प्रस्ताव में व्यापक स्तर पर प्रतिबंधों की चेतावनी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें