फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इबोला' पर लाइबेरिया में आपातकाल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइबेरिया में संक्रामक बीमारी इबोला फैलने के कारण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। लाइबेरिया के राष्ट्रपति इलेन जॉनसन सरलीफ ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर 90 दिन के आपातकाल की घोषणा की।
विज्ञापन


पश्चिमी अफ्रीका में इबोला वायरस संक्रमण ने घातक रूप ले लिया है। गिनी, सिएरा लियोन और नाइजीरिया में इस वायरस से 930 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले लाइबेरिया में इबोला ने कम से कम 282 लोगों की जान ली है। डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ इस घातक संक्रमण से निपटने के लिए जेनेवा में बैठक कर रहे हैं।

दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि इसे विश्व आपदा घोषित किया जाए या नहीं?
विज्ञापन

इन देशों में जाने वालों को नहीं मिलेगा वीजा

इस बीच, सऊदी अरब ने कहा है कि वह इबोला से प्रभावित पश्चिम अफ्रीका के तीन देशों- लाइबेरिया, गिनी और सिएरा लियोन के नागरिकों को हज के लिए वीज़ा नहीं देगा।

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर डॉक्टरों की विशेष टीमें तैनात की जा रही हैं ताकि वायरस प्रभावित तीर्थयात्रियों की पहचान की जा सके।

मंत्रालय के मुताबिक़ इबोला पीड़ित एक शख़्स का अज्ञात स्थान पर इलाज चल रहा है। यह सऊदी नागरिक सिएरा लियोन से वापस आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें