फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी शाह की 'गुप्त बीवी' को करोड़ों का हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के दिवंगत शाह फहद की गुप्त पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने लंदन के हाई कोर्ट में करोड़ों पाउंड का हर्जाना जीता है। 68 वर्षीय जनान हर्ब ने आरोप लगाया कि शाह के एक बेटे ने सहमति जताई थी कि 'बाकी जिंदगी के लिए उनकी देखभाल की जाएगी।'
विज्ञापन


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि वे डेढ़ करोड़ पाउंड के भत्ते और चेल्सी और पश्चिमी लंदन में एक करोड़ पाउंड की कीमत वाले दो घरों की हकदार हैं। हर्ब ने दावा किया है कि उन्होंने फहद के सऊदी शाह बनने से पहले 1968 में उनसे गुप्त रूप से विवाह किया था।

फलस्तीनी मूल की हर्ब का कहना है कि शाह फहद के परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि वो ईसाई समुदाय से हैं। हर्ब ने कहा कि शाह फहद से गुप्त विवाह करने से पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम भी अपना लिया था। अब ये मामला अपीलीय अदालत में जाएगा।
विज्ञापन


जनान हर्ब ने दावा किया है कि शाह के बेटे प्रिंस अब्दुल अजीज ने 2005 में उनसे लंदन के होटल में मुलाकात की थी और आजीवन आर्थिक सहायदा देने के अपने पिता के वादे को पूरा करने का भरोसा दिया था।

अदालत ने माना कि हर्ब का दावा यक़ीन करने लायक है। हालांकि प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ ने अदालत के सामने लिखित में इन दावों का खंडन किया है। जज ने सऊदी प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ को व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा था लेकिन सऊदी शाही परिवार ने कहा कि इससे बेवजह मीडिया सर्कस' जुड़ जाएगा।

अदालत के समक्ष पेश न होने पर उन्हें अदालत की अवमानना के लिए एक चैरिटी को पच्चीस हज़ार पाउंड दान देने के लिए कहा गया। दस साल पहले अदालती कार्रवाई शुरू करने वाली जनान हर्ब ने कहा, "ख़ुदा का शुक्र है कि हमारे पास ब्रितानी न्याय है। प्रिंस तो चाहते थे कि मैं सऊदी जाऊं जहां सारी ताक़त उन्हीं के हाथ में है।" हर्ब ने कहा, "ये एक बहुत मुश्किल मामला है। मैं जज का शुक्रिया अदा करती हूँ। वे बहुत समझदार हैं।" शाह फ़हद ने 1982 से 2005 में अपनी मौत तक सऊदी अरब पर शासन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें