फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार मिलेंगे किम और मून, परमाणु निरस्त्रीकरण और अमेरिका पर होगी बातचीत

Thu, 06 Sep 2018 09:48 PM IST
एजेंसी, सियोल
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच आगामी अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने किम जोंग-उन से मुलाकात की। इसका मकसद अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच बातचीत शुरू कराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस दौरान यह भी तय हुआ कि दोनों देशों के बीच प्योंगयांग में 18-20 सितंबर को होने वाले तीसरे अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के बीच तीसरी बार मुलाकात होगी।

दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने इसी माह होने वाले तीसरे अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन और अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच परमाणु कूटनीति में आ रही बाधाओं को रोकने पर चर्चा के लिए यह मुलाकात की गई। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन के कार्यालय ने बताया कि उनके एनएसए के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनका निजी पत्र भी किम को सौंपा। दक्षिण कोरिया के एनएसए चुंग यूई-योंग ने बताया कि किम-मून की अगली मुलाकात उत्तर कोरिया की राजधानी में होना तय हुआ है।

इस दौरान दोनों नेता परमाणु निरस्त्रीकरण के व्यावहारिक कदम पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले पूर्व खुफिया प्रमुख किम योंग-चोल से भी मुलाकात की जो परमाणु मुद्दे पर अमेरिका से वार्ता कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें