फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास पर फिर बौखलाया किम जोंग

Mon, 21 Aug 2017 07:18 PM IST
एजेंसी/सियोल
विज्ञापन
किम जोंग उन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोमवार से दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सुरक्षा बलों के बीच सैन्य अभ्यास शुरू हो गया। इससे उत्तर कोरिया एक बार फिर बौखला गया है। उसने कहा कि अमेरिका हमें परमाणु युद्ध की ओर धकेलने का गंदा खेल खेल रहा है। उसने एक बार फिर अमेरिकी द्वीप गुआम पर बड़े हमले की धमकी दी। 
विज्ञापन


उल्की फ्रीडम गार्डिन सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के हजारों सैनिक शामिल हो रहे हैं। दक्षिण कोरिया का यह बड़े पैमाने पर किया जाने वाला कंप्यूटर-सिम्युलेटेड अभ्यास है जो दो हफ्ते तक चलेगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने इस अभ्यास को महज रक्षात्मक अभ्यास बताया है, जो हर साल होता है।

पढ़ें: उत्तर कोरिया के दिग्गज नेताओं में शामिल होंगे किम जोंग, तानाशाही के नए युग की शुरुआत!

अमेरिका ने भी इसकी तस्दीक की, लेकिन प्योंगयांग ने दोनों देशों के बयान को खारिज करते हुए इस कदम को उसे हमले के लिए उकसाने वाला बताया है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह लापरवाही पूर्ण रवैया कोरियाई प्रायद्वीप में परिस्थितियों को अनियंत्रित परमाणु युद्ध की तरफ ले जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण को रोकने के लिए सैन्य अभ्यास एक शांतिपूर्ण कूटनीतिक दबाव है। अगर किम जोंग-उन ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दूसरी तरफ, उत्तर कोरिया नेे घोषणा की कि वह प्रशांत क्षेत्र स्थित अमेरिकी द्वीप गुआम पर कभी भी हमला कर सकता है और अमेरिका इससे बच नहीं पाएगा। इस सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया की मीडिया का दावा, हमारी मिसाइल की रेंज में है पूरा अमेरिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें