फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस की मजहबी पुलिस को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया से आ रही खबरों के मुताबिक इस्लामिक स्टेट की धार्मिक पुलिस के कुछ स्दस्यों का अपहरण कर लिया गया है। मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्युमन राइट्स ने कहा कि उन्हें पूर्वी शहर मयादीन में अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया है।
विज्ञापन


ये धार्मिक पुलिस इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले इस इलाके में गश्त लगाती थी और इस्लाम के अपने स्वरूप को जबरन थोपती थी। ये वाकया उस वक्त हुआ है जब अभी एक दिन पहले ही धार्मिक पुलिस के उपनेता को इसी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने मार दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

खिलाफत

ब्रिटेन स्थित संगठन ऑब्जरवेटरी ने कहा है कि यह स्पष्ट नहीं है कि धार्मिक पुलिस के कितने सदस्य अगवा किए गए हैं। इस पुलिस को हीस्बाह के रूप में जाना जाता है।

इस्लामिक स्टेट की धार्मिक पुलिस इस इलाके में किसी को भी सिगरेट पीते हुए देखती है तो उन्हें सजा देती हैं और तंबाकू को जब्त कर जला देती हैं। इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक के एक बड़े भू-भाग पर कब्जा किया हुआ है और वहां 'खिलाफत' की घोषणा कर रखी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें