फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ चमत्कार 6 दिन बाद मलबे में 4 लोग जिंदा निकले

Fri, 06 May 2016 11:52 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
6 दिन बाद मलबे में 4 लोग जिंदा निकले - फोटो : BBC
विज्ञापन
अफ्रीकी देश कीनिया की राजधानी नैरोबी में एक रिहायशी इमारत गिरने के छह दिन बाद मलबे से चार लोगों को जीवित निकाला गया है। भारी बारिश के बीच शुक्रवार को ये इमारत गिर गई थी। इससे पहले, मंगलवार को छह महीने के एक बच्चे को मलबे से जीवित निकाला गया था, लेकिन अगले दिन उसकी मां मृत पाई गई। शहर के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस इमारत को गिराने के लिए चिन्हित कर दिया था क्योंकि उसे इंसानों के रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया था। बीते शुक्रवार को गिरी इस छह मंजिला इमारत के गिरने से अब तक 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 80 लोग अब भी लापता हैं। इमारत के मालिक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब संभवतः उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें