फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बंदर ने गुल कर दी पूरे देश की बिजली

Wed, 08 Jun 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
monkey - फोटो : KENGEN KENYA
विज्ञापन
कीनिया में एक बंदर ने पूरे देश की बिजली गुल कर दी। इस अफ्रीकी देश में बिजली उपलब्ध कराने वाली केन्या की सबसे बड़ी बिजली कंपनी केनजेन ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक यह बंदर मंगलवार को गिटारू के हाइड्रो पावर स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर पर गिर पड़ा था। इस वजह से ट्रांसफॉर्मर ने काम करना बंद कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि बिजलीघर से 180 मेगावॉट बिजली की सप्लाई रुक गई और पूरे देश में अंधेरा छा गया। जैसे ही गिटारू बिजली घर बंद हुआ उसके बाद ओवरलोड के कारण अन्य सभी बिजलीघर स्वतः ही बंद हो गए।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि बिजली की आपूर्ति बहाल करने में करीब चार घंटे का समय लगा। इस घटना में बंदर को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा। उसे कीनिया वाइल्ड-लाइफ सर्विस के कर्मचारी अपने साथ ले गए हैं। बयान में कहा गया है, ''केनज़ेन के प्रतिष्ठान को बिजली के तारों की बाड़ लगाकर सुरक्षित बनाया गया है, जो जंगली जानवरों के आक्रमण से बचाता है।'' कंपनी ने इस इकलौती घटना के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि वह अपने सभी बिजलीघरों की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें