फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में गूंजा कठुआ मामला, सांसद पीर अहमद ने कहा- मानवाधिकार पर उठाए सवाल

Tue, 17 Apr 2018 11:18 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम से रेप और मर्डर का मुद्दा ब्रिटेन की संसद में भी गूंजा। पाकिस्तान मूल के विधायक पीर लॉर्ड अहमद ने ब्रिटिश सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने भारत सरकार का ब्रिटिश संसद में कड़ी निंदा की और मानवाधिकार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद पीर का जवाब देते हुए ब्रिटिश संसद ने कहा, 'भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है, जहां मानवाधिकारों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है। लेकिन यह भी सत्य है कि संविधान के अनुरुप कुछ अधिकारों को लागू करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।'

संसद में कहा गया कि पीड़िता के परिवार के प्रति हमदर्दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्याय का महत्व जानते हैं। बता दें कि कठुआ में हुए गैंगरेप ने देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है और मामले की लगातार सीबीआई से जांच की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की जांच से इनकार कर दिया है और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें