फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Tue, 17 Apr 2018 10:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका हुआ है। यह धमाका काठमांडु बिराटनगर में हुआ है। बम को दो मोटरसाइकिलों में फिट किया गया था। धमाके की वजह से एक दीवार को नुकसान पहुंचा है। दैनिक नेपाल के मुताबिक धमाका इतना भीषण था कि एक पूरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस मामले में पुलिस अधिकारी अरुण कुमार बीसी ने कहा कि इमारत के पीछे खुली जगह में धमाका हुआ है जिससे दीवार को हल्का नुकसान पहुंचा है। धमाके के आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

नेत्रा बिक्रम चंद की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के कार्यकर्ताओं पर इस धमाके के पीछे होने का शक जताया जा रहा है। सोमवार को इस पार्टी ने बिराटनगर में हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि इस धमाके के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें