फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी जूता घटाएगा मोटापा, बॉडी के एक्सट्रा फैट को तेजी से करेगा कम

Sun, 30 Sep 2018 12:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Japanese shoes
विज्ञापन

मोटापा विश्वभर में एक महामारी के तौर पर फैल रहा है। यह लगभग हर अगले व्यक्ति की परेशानी भी बनता जा रहा है और लोग इससे निजात पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कंपनियां इससे निपटने के लिए कई तरह के उत्पाद बाजार में पेश करती रही हैं। 

विज्ञापन


मोटापा घटाने के लिए बाजार में चायपत्ती से लेकर व्यायाम से जुड़ी कई चीजें उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में जापान की एक कंपनी ने एक अनोखा जूता बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह जूता मोटापा घटाने में मददगार साबित होगा और बॉडी के एक्सट्रा फैट को तेजी से कम करेगा। 
 

जापान की एक कंपनी ने लोगों को मोटापे से राहत दिलाने के लिए विशेष जूते तैयार किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस जूते को पहनने पर आप दोगुनी तेजी से मोटापे से निजात पा सकेंगे। कंपनी ने कहा कि यदि आप साधारण जूते पहनकर आधा घंटे तेज कदमों से चलते हैं या सुबह की सैर करते हैं तो 75-150 कैलोरी तक कम कर पाते हैं, वहीं इस जूते को पहनकर 300 कैलोरी तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन

 

जूते का खास वजन
 

इस जूते को खास बनाने में इसके वजन का सबसे अहम कार्य है। आमतौर पर प्रति जूते का वजन 200 से 400 ग्राम के बीच होता है पर इनका वजन 1200 से 1400 ग्राम तक है। इसका वजन बढ़ाने के लिए स्पेशल सोल का इस्तेमाल किया गया है।

इस सोल में छोटी-छोटी 100 से ज्यादा लोहे की बॉल लगाई गई है। इस जूते को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहनने में सुविधाजनक हो। कम्पनी ने इस जूते का परीक्षण करने के लिए वैज्ञानिकों की मदद ली।

इस टेस्ट में सामने आया है कि इस जूते की मदद से फैट कम करने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही हड्डियां भी मजबूत होंगी। इस जूते को पहनकर वॉक करने पर 25% ज्यादा तेजी से वजन कम होगा। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें