फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइली शहर तेल अवीव में गोलीबारी, तीन की मौत

Thu, 09 Jun 2016 03:29 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
इजरायल शहर तेल अवीव में गोलीबारी - फोटो : Reuters
विज्ञापन
इजराइली पुलिस का कहना है कि दो फलस्तीनी बंदूकधारियों ने तेल अवीव शहर में गोलीबारी की है जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शहर के केंद्र में इजराइली रक्षा मंत्रालय के सामने की सड़क की दूसरी तरफ, सरोना मार्केट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हुई जहां दुकानें और रेस्त्रां हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेल अवीव के पुलिस प्रमुख चीको एद्री ने कहा, 'यह एक गंभीर चरमपंथी हमला है', लेकिन उन्होंने किसी तीसरे हमलावर के होने की संभावना से इंकार किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर वेस्ट बैंक स्थित हेब्रॉन के पास एक गांव से (यट्टा) से आए थे। इजराइल में बीबीसी संवाददाता का कहना है, तेल अवीव में इस तरह की घटनाएं असामान्य हैं, और शहर में हाल में चाक़ू से हुए हमलों में आई बढ़ोतरी के दौरान भी शहर काफ़ी हद तक अछूता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें