दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने बंधक बनाई गई सेक्स फीमेल स्लेव (बंधक बनाई गई गुलाम महिलाओं और लड़कियों) के साथ रेप करने संबंधित फतवा जारी किया है।
सीरिया में आईएस के शीर्ष आतंकी को निशाना बनाकर मारे गए छापे में यूएस स्पेशल ऑपरेशन फॉर्स को मिले फतवा नंबर 64 के दस्तावेजों में इसका खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि बंधक बनाई गई सेक्स स्लेव के साथ कब और कौन रेप कर सकता है।
आतंकी संगठन ने इस तरह का फतवा पहली बार जारी किया है। इसके तहत बाप और बेटे बंधक एक ही गुलाम महिला के साथ सेक्स नहीं कर सकते हैं। महिला को बंधक बनाने वाला व्यक्ति महिला और उसकी बेटी दोनों के साथ रेप नहीं कर सकता है।