फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में 'पीछे हटा' इस्लामिक स्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी इराक में कुर्द लडाकों ने जुमार शहर को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है।
विज्ञापन


यह शहर मोसुल से 60 किलोमीटर उत्तर में है। मोसुल पर आईएस ने जून में कब्जा कर लिया था।

इस बीच इराकी सुरक्षा बलों ने दक्षिण में आईएस को बगदाद के समीप जर्फ अल सखर से बाहर कर दिया है। इसे शिया धार्मिक स्थल की तरफ जाने वाले रास्ते की सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


अमरीकी सेना ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने आईएस के खिलाफ 22 हवाई हमले किए।

कुर्द क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जब्बार यावर ने बीबीसी से कहा कि जुमार पर फिर से नियंत्रण स्थापित करना काफी अहम है और इससे सिंजर शहर को आजाद कराने की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


आईएस ने गत अगस्त में सिंजर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अल्पसंख्यक यजीदी समुदाय के हजारों लोगों को यहां से विस्थापित होना पडा था।

आईएस ने जून से अब तक इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें