फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पादरी को सरेआम सूली पर लटका सकता है आईएस

Sat, 26 Mar 2016 12:55 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
यमन से अगवा किए गए एक भारतीय पादरी को इस्लामिक स्टेट (आईएस) सूली पर लटका सकता है। ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की अफवाहें ऑनलाइन मीडिया पर चल रही हैं। इसमें आशंका जताई जा रही है कि आईएस पादरी टॉम यूझूनलिल को गुड फ्राइडे को सूली पर लटका सकता है।
विज्ञापन


आईएस आतंकियों ने यमन में चार मार्च को हमले के बाद एक वृद्धाश्रम से अगवा कर लिया था। अदन के इस वृद्धाश्रम पर हुए हमले में 16 लोग मारे गए थे, जिसमें चार नन भी शामिल थीं। यह वृद्धाश्रम कोलकाता की एक मिशनरी चलाती है।

आईएस आतंकियों के इस हमले के बाद से फादर टॉम लापता हो गए हैं। ननों के एक समूह फ्रैंसिस्कन सिस्टर्स ऑफ सीएसन ने अपने फेसबुक पेज पर रविवार को एक मैसेज पोस्ट कर यह दावा किया है कि फादर को यातना दी जा रही है और गुड फ्राइडे को उन्हें सूली पर चढ़ा दिया जाएगा। यह गंभीर चिंता का विषय है, हम सब उनके लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


हालांकि बंगलूरू के सेलेसियन सिस्टर्स ऑफ डॉन बोस्को के एक सदस्य ने कहा कि फिलहाल फादर कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, हम सिर्फ उनके लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें