दक्षिण पूर्वी तुर्की में इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध आतंकी ने खुद को उड़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात पुलिस के छापे के दौरान आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा डाला, जिसमें 4 पुलिस वाले भी घायल हो गए है।
उसकी पहचान आईएसआईएस के सुसाइड बॉम्बर के रूप में हुई है। यह घटना तुर्की में सीरिया सीमा के पास की है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने गाजियानटेप कस्बे की एक 10 मंजिला इमारत पर छापा मारा और तभी आतंकी ने अपने शरीर पर लगे विस्फोटक को सक्रिय कर दिया।
गौरतलब है कि तुर्की के ही शहर अंताल्या में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कही देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।