फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने ली इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी

Mon, 31 Jul 2017 07:21 PM IST
एजेंसी/ काबुल
विज्ञापन
ISIS - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अफगानिस्तान राजधानी काबुल में स्थित इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। बता दें कि एक के बाद एक हुए धमाकों और गोलीबारी ने सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन

 
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने इराकी दूतावास के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसके बाद आसपास मौजूद आम नागरिकों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाया गाया। हालांकि इस हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

आतंकी संगठन आईएस ने अपनी आधिकारिक न्यूज एजेंसी ‘अमाक’ के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस के मुताबिक 2 आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इराकी दूतावास में यह आतंकी हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें