फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस कर रहा यजीदी लड़कियों का 'यौन शोषण और नीलामी' !

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में चरमपंथी गुट आईएसआईएस की कैद में यजीदी लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण को लेकर कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। कथित तौर पर इन लड़कियों को गुलाम के तौर पर बेचा जा रहा है और इनका यौन शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईएसआईएस के चंगुल से भागी कुछ पीड़ित लड़कियों ने अपनी आप बीती सुनाई कि किस तरह की तकलीफें उनको झेलनी पड़ीं। पीड़ितों ने बताया कि गुलाम बाजार में उनकी 'बोली' लगाई जाती है और कई लड़कियों को तो 12 डॉलर यानी लगभग साढ़े सात सौ रुपए में बेचा गया।

यौन शोषण कर लड़कियों व महिलाओं की नीलामी
बताया जाता है कि कई लड़कियों को इस दौरान मारा पीटा गया और बार-बार बेचा गया। पीड़ितों ने बताया कि आईएस चरमपंथियों ने पर्चियां बांटी जिनमें लिखा था कि "यजीदी और ईसाई समुदाय की लड़कियों पर उनका हक है और इन दोनों समुदाय की छोटी बच्चियों के साथ भी वो यौन संबंध बनाने के लिए आजाद हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी एक साथी ने आईएस लड़ाकों से बचने के लिए अपनी कलाई काटकर ख़ुदकुशी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें