फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS ने ली इस्तांबुल आतंकी हमले की जिम्मेदारी

Tue, 03 Jan 2017 02:09 AM IST
इस्तांबुल/ बेरूत / न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस्तांबुल आंतकी हमले की जिम्मेदारी ली है। रविवार को हुए इस आतंकी हमले में पूर्व राज्यसभा सांसद  अख्तर हसन रिजवी के बेटे अबीस रिजवी और गुजरात की खुशी शाह समेत 39 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


ये सभी इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब  में नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी सांटा क्लॉज की ड्रेस में घुसे बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा। इससे पहले तुर्की ने भी आतंकी हमले के पीछे आईएस का हाथ होने की बात कही थी। 

हमले में मारे गए आसिब रिजवी फिल्म प्रोड्यूसर और रिजवी बिल्डर्स के सीईओ थे, जबकि खुशी शाह पेश से फैशन डिजाइनर थीं। बॉलीवुड जगत ने भी दोनों की मौत पर दुख जताया है। इस्तांबुल के इस नाइटक्लब में ईसाई समुदाय के लोग एपोस्टेट होलीडे मनाते थे। सोमवार को आईएस ने कहा कि उसके एक आतंकी ने इस हमले को अंजाम दिया है। इसके पहले भी इस्तांबुल में कई आतंकी हमले हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमारे दिल से खून बह रहा है’ 

राष्ट्रपति रिसेप तैय्यप एर्दोगन - फोटो : reuters
फिलहाल तुर्की की पुलिस हमलावर को तलाश कर रही है। हमले में मारे गए लोगों की याद में नाइटक्लब के बाहर लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं और फूल चढ़ाए। साथ ही नाइटक्लब के फेसबुक पेज की तस्वीर को काला कर दिया गया। हादसे से प्रभावित क्लब के मालिक मेहमत कोसार्सलान ने कहा, ‘हमारे दिल से खून बह रहा है।’ 

तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि देश में अव्यवस्था फैलाने के लिए यह कत्लेआम किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों के सामने तुर्की कभी नहीं झुकेगा। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यल्दिरिम ने कहा कि हमलावर अब भी हाथ नहीं लगा है। उन्होंने हमलावर को एक हथियारबंद आतंकवादी बताया जो घटनास्थल पर अपनी बंदूक छोड़कर फरार होने में सफल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें