फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने इजरायल पर किया रॉकेट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
'इस्लामिक स्टेट' से जुड़े एक गुट ने कहा है कि उसने मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप से इसराइल पर एक रॉकेट दाग़ा है। ख़ुद को 'सिनाई प्रवोविंस' कहने वाले इस गुट का कहना है कि उसने 'मिस्र की सेना को इसराइल के समर्थन' का जवाब देने के लिए ये क़दम उठाया है।
विज्ञापन


इसराइल का कहना है कि उसके दक्षिणी हिस्से में दो रॉकेट आ कर गिरे हैं लेकिन उनसे कोई नुक़सान नहीं हुआ है। उत्तरी सिनाई में जारी लड़ाई में बुधवार से मिस्र के 17 सैनिक और 100 'आईएस' चरमपंथियों के मारे जाने की ख़बरें हैं।

ये झड़पें शेख़ ज़ुवैद इलाक़े में मिस्र की सेना के कई ठिकानों पर 'आईएस' के हमलों के बाद शुरू हुईं। इसके बाद मिस्र की सीमा के पास तैनात इसराइली सैनिकों को सतर्क कर दिया गया है
विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय है आईएस

सिनाई प्रवोविंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रॉकेट हमले की ज़िम्मेदारी ली। इस गुट ने कहा कि उसने 'क़ब्ज़ाए हुए फिलिस्तीन' की तरफ़ रॉकेट दाग़े हैं। उधर, गाज़ा की सीमा के नज़दीक इसराइल के एशकोल इलाके में साइरन की आवाज़ें सुनी गईं। लेकिन इसराइल ने इन रॉकेटों से कोई नुकसान होने से इनकार किया है।

इसराइल गाज़ा में शासन करने वाले फिलिस्तीनी गुट हमास पर सिनाई प्रोविंस की मदद करने का आरोप लगाता है जबकि हमास इससे इनकार करता है। सिनाई प्रायद्वीप से इसराइल की 240 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें