गूगल ने एक काले जोड़े को ग़लती से 'गोरिल्ला' बताने वाले अपने नए फ़ोटो एप को लेकर खेद जताया है और माफ़ी मांगी है। ये एप अपलोड की जाने वाली तस्वीरों को अपने कृत्रिम इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए खुद ही टैग कर देता है।
इस ग़लती की तरफ गूगल का ध्यान न्यूयॉर्क के एक सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने दिलाया। वो उस तस्वीर में दिखाए गए लोगों में से एक थे। इस पर गूगल के एक्ज़ीक्यूटिव योनाथन ज़ुनजर ने ट्वीट किया,"ये 100 फीसदी सही नहीं है।
ये मेरी बग्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आप ऐसा होता कभी नहीं देखना चाहते।" उन्होंने कहा कि ऐसी ग़लती दोबारा न हो, इसके लिए गूगल ने ज़रुरी कदम उठाए हैं।