फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने विमान को मार गिराने के बाद पायलट को बनाया बंधक

Sat, 23 Apr 2016 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आईएसआईएस - फोटो : Reuters
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पूर्व में विमान को मार गिराने और उसके पायलट को बंधक बनाने का दावा किया है। आतंकी संगठन ने बंधक बनाए गए पायलट का नाम अज्जाम ईद बताया है, जो सीरिया के हामा शहर का रहने वाला है।
विज्ञापन


आईएस का कहना है कि उसने विमान को मार गिराने के बाद पैराशूट से जमीन पर उतरे पायलट को जिंदा पकड़ लिया। इस संबंध में आतंकी संगठन ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें क्षतिग्रस्त विमान के हिस्से जमीन पर जलते नजर आ रहे हैं।

आईएस के लड़ाके  विमान के जलते हिस्सों के चारो ओर टहलते दिख रहे हैं। हालांकि सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की ओर से इस घटना को लेकर किसी तरह की खबर नहीं दी गई है। इससे पहले भी आईएस सीरिया सरकार के कई विमानों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें