सोमवार को अफ़ग़ान संसद पर हमले को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाने वाले सैनिक का अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने सम्मान किया है। राष्ट्रपति ने उन्हें एक फ्लैट की चाबी सौंपी। ईसा ख़ान ने संसद पर हमला करने वाले सात में से छह हमलावरों को मार दिया था। राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने ईसा ख़ान का अपने दफ़्तर में स्वागत करते हुए तस्वीर साझा की है।
ईसा ख़ान को मेडल दिया जाएगा और उनकी पदोन्नति भी होगी। सोमवार को अफ़ग़ान संसद पर हमला हुआ। सोमवार को अफ़ग़ानी चैनलों ने ईसा ख़ान को हमला नाकाम करने के बाद हमलावरों के शवों पर खड़े हुए दिखाया था। ख़ान ने हमले के बारे में कहा था, "मैं वहां तैनात था और मैंने उन्हें संसद की ओर भागते देखा।