फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने जापानियों को छोड़ने के मांगे 1260 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के एक नए वीडियो में दो जापानी बंधकों को मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि दो बंधक जमीन पर घुटने के बल बैठे हैं और एक चरमपंथी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे देशों की मदद करने के लिए जापान की आलोचना कर रहा है। इस्लामिक स्टेट का कहना है कि अगर जापान ने 20 करोड़ डॉलर की फिरौती 72 घंटे में नहीं दी तो दोनों बंधकों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट पिछले साल की शुरुआत से इराक और सीरिया की सेनाओं के खिलाफ विद्रोह चला रहा है और उसने दोनों देशों के एक क्षेत्र पर कब्जा भी किया हुआ है। उधर जापान का विदेश मंत्रालय इस्लामिक स्टेट के तथाकथित वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मध्य पूर्व के दौरे पर हैं और उन्होंने कहा है कि अपने लोगों की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है लेकिन जापानी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


जापान ने मध्य पूर्व के विकास के लिए ढ़ाई अरब डॉलर की गैर-सैन्य मदद का ऐलान किया है। इस मदद में से 20 करोड़ डॉलर उन देशों को मदद के रुप में दिया जाएगा जो इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस चरमपंथी संगठन ने इसके पहले भी कई लोगों को गला काट कर मार डालने के वीडियो जारी किए हैं। मारे गए लोगों में पत्रकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें