फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने जारी किया वीडियो, किशोरों से करवा रहा फौजियों की हत्याएं

Sun, 05 Jul 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिहादी समूह आईएस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पामेरा शहर के एक एंफीथिएटर में किशोर लड़कों को सीरिया के 25 सरकारी सिपाहियों की हत्या करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाई गई हत्याएं तब की गई थीं जब आईएस ने 21 मई को पामेरा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि हरी-भूरी रंग की फौज वाली पोषाक पहने सिपाहियों को एंफीथिएटर के मंच पर सफेद और काले झंडे पकड़े हुए हजारों लोगों के सामने मार डाला गया।

मारने वालों में सभी बच्चे या किशोर हैं जो भूरे रंग का रुमाल पहने चेहरा छुपाए हुए हैं। इन हत्याओं को इस पुराने थिएटर की सीटों पर बैठे कई आदमियों और बच्चों के सामने अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

घर से भागी लड़कियों ने की जिहादियों से शादी

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के एक स्कूल से भाग कर सीरिया पहुंची तीन में से दो किशोर लड़कियों ने जिहादी समूह आईएस के लड़ाकुओं से शादी कर ली है। 16 वर्षीय खादिजा सुल्तान, 15 साल की शमीमा बेगम और अमीरा अबेस फरवरी में अपना घर छोड़ कर इस्तांबुल पहुंच गई तीं जिसके बाद वहां से वे सीरिया पहुंचीं।

उनमें से दो लड़कियों ने अपने परिवार से संपर्क कर उन्हें बताया कि उन्होंने आईएस के रस्म और रिवाजों के मुताबिक दो वहां के आदमियों से शादी कर ली है और सीरिया के रक्का शहर के पास रह रही हैं।

आईएस ने पामेरा शहर पर कब्जा करने के बाद से वहां और उसके आस पास के इलाकों में 200 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें