फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने इराक के शहर पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों की लड़ाई के बाद इराक के रमादी शहर पर चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जा किए जाने की खबर है। सामरिक रूप से अहम रमादी शहर से इराकी के सभी सैनिक हट गए हैं और आईएस ने वहां अपनी जीत का एलान किया है। इससे पहले प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता ने शहर की सभी अहम इमारतों पर आईएस का नियंत्रण होने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं अमरीका ने रमादी पर आईएस के नियंत्रण को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। उसका कहना है कि इससे आईएस चरमपंथियों को कोई ज्यादा फायदा होने वाला नहीं है। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने शिया मिलिशिया से भी उन्होंने सुन्नी इलाकों में तैनाती के लिए तैयार रहने को कहा है।

इराकी बलों की मदद के लिए अमेरिका आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है, इसके बावजूद रमादी पर उनका नियंत्रण एक बार फिर चरमपंथियों की बढ़ती ताकत को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें