इराक की सेना ने आतंकी संगठन आईएसआईएस को खदेड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। सेना ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने सीरिया बॉर्डर के पास आतंकी संगठन ISIS के कब्जे से देश के आखिरी जिले को मुक्त करा लिया है।
Iraqi forces retake Rawa, last town held by IS in country, reports AFP news agency.
— ANI (@ANI) November 17, 2017
संयुक्त ऑपरेशन कमांडर जनरल अब्देलामीर याराल्लाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकारी सेनाओं और पैरामिलिट्री यूनिट्स ने रावा को ISIS के कब्जे से छुड़ा लिया और वहां की आधिकारिक बिल्डिंग पर इराक का झंडा फहराया।