फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक संकट पर जानिए क्या है ओबामा की रणनीति?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी संसद के नेताओं से कहा है कि इराक में किसी भी कार्रवाई के लिए उन्हें कानून निर्माताओं की मंजूरी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्रमुख रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैक मैककोनेल ने राष्ट्रपति और संसद के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। इराक ने सुन्नी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अमेरिका से हवाई हमले करने के लिए कहा है।

इस बीच अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जो बिडेन और इराकी प्रधानमंत्री नूरी मलिकी ने इराकी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के "अतिरिक्त उपायों" पर चर्चा की। व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने "आतंकवादियों की बढ़त रोकने" के उपायों पर विचार किया।
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर बैठक

आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल शाम) की हाल में मिली बढ़त पर अमेरिकी प्रतिक्रिया के बारे में चर्चा करने के लिए ओबामा ने बुधवार को कांग्रेस के नेताओं के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात की।

इसके बाद मैककोनेल ने कहा कि राष्ट्रपति ने "संकेत दिया है कि वह जो कदम उठा सकते हैं, उसके बारे में उन्हें नहीं लगता कि हमारी अनुमति की जरूरत है।"

हमारे संवाददाता ने बताया कि व्हाइट हाउस ने अभी तक इस सवाल को नजरअंदाज किया है कि क्या इराक में किसी सैन्य कार्रवाई के लिए संसद की मंजूरी चाहिए या नहीं।

बीबीसी संवाददाता जोनाथन बील ने बताया कि विशेष बल 'आईएसआईएस' पर कार्रवाई के लिए तैयार हैं। बीते साल सीरिया पर संभावित हमले के लिए राष्ट्रपति ने संसद की मंजूरी नहीं ली थी।

कांग्रेस समर्थन को तैयार नहीं

हालांकि जब यह साफ़ हो गया कि कांग्रेस उनके इस क़दम का समर्थन नहीं करेगी, तो उन्होंने अपना फ़ैसला वापस ले लिया।

इससे पहले सांसदों ने यह कहते हुए सरकार की आलोचना की थी कि सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी फौजी बर्गडेल की रिहाई के लिए ग्वांतानामो जेल से पांच कैदियों को रिहा करने के दौरान संसद से जरूरी सलाह-मशविरा नहीं किया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति इराक़ में एकतरफा कार्रवाई कर सकते हैं क्योंकि वहां की सरकार ने आईएसआईएस चरमपंथियों के खिलाफ अमेरिका से हवाई हमले का अनुरोध किया है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान आईएसआईएस ने इराक के प्रमुख शहरों पर अपना क़ब्ज़ा जमा लिया है। ख़बरों के मुताबिक़ आईएसआईएस और उनके सुन्नी मुसलमान साथी दियाला और सलाहुद्दीन प्रांत में भी बढ़त बना रहे हैं।
विज्ञापन

चरमपंथियों के बढ़ते कदम

उन्होंने बगदाद के उत्तर में स्थित देश की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी पर भी धावा बोला है। हालांकि अमरीकी प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर से हवाई हमला करने के इराक के अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बीबीसी के रक्षा संवाददाता फ्रैंक गार्डनर का कहना है कि ओबामा के पास हवाई हमले से लेकर अतिरिक्त प्रशिक्षण देने तक कई विकल्प हैं।

बुधवार को बैठक से पहले डेमोक्रेट सांसद हैरी रेड ने कहा कि वह "किसी भी सूरत में" इराक़ी "गृहयुद्ध" में अमरीकी सैनिकों को शामिल करने का समर्थन नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें