इरान के एक मौलवी का कहना है कि इरान की महिलाएं बेहद हाॅट हैं। उन्हें अपने बदन को ढकने की जरुरत है। उनकी वजह से पूरी दुनिया में गर्मी बढ़ रही है और नदियों का पानी सूख रहा है।
इरान की महिलाओं में बुर्के की जगह पश्चिमी परिधान को लकर बढ़ती मांग को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मौलवी सैय्यद यूसुफ नेजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि इरान की महिलाओं को मोरल पुलिसिंग की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों पहले मैंने जायनदेह-रड नदी किनारे खिंचवाए गए कुछ महिलाओं के फोटो देखे। वहां महिलाएं इतनी अभद्रता से टहल रही थी मानो वो यूरोप में हो। अगर ऐसी हरकतें जारी रही तो जल्द ही सभी नदियों के पानी सुख जांएगे।
अभी कुछ दिनों पहले ही इरान के एक और मौलवी ने भूकंप के लिए एक से ज्यादा मर्दों से संबंध बनाने वाली औरतों को जिम्मेदार ठहराया था।